-
Advertisement
सत्ती ने दिया गुरुमंत्र ऐसे होगा मिशन रिपीट
Last Updated on September 26, 2021 by Deepak
ऊना। बीजेपी हिमाचल में 2022 के विधानसभा चुनावों को मिशन रिपीट करने के नारे के साथ लगातार बैठकों के आयोजन में जुटी है। इसी कड़ी के तहत आज ऊना बीजेपी मंडल के सभी मोर्चो की एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं इस बैठक में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी के साथ जिला, मंडल और बीजेपी के सभी मोर्चो के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक के दौरान सतपाल सत्ती ने मोर्चो के कार्यकर्ताओं को उनके वर्गों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वहीं सत्ती ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जयराम सरकार ने अपने इस कार्यकाल में हर वर्ग के लिए काम किया जाहिर है बीजेपी मिशन रिपीट कर इतिहास रचेगी।