-
Advertisement
सरकार को सबक सिखाने की जरूरत
Last Updated on October 21, 2021 by Vishal Rana
मंडी। पूर्व सांसद और कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का कहना है कि आज बढ़ती महंगाई के खिलाफ लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार को सबक सिखाने की जरूरत है। यह बात उन्होंने आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कही। उन्होंने गागल, नेरचौक, रिवालसर और लेदा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया और अपने लिए समर्थन मांगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी संसदीय सीट पर इस वक्त देश भरत की नजरें टिकी हुई हैं। देश यह देखना चाहता है कि बढ़ती महंगाई और झूठे आश्वासनों पर यहां की जनता क्या संदेश देती है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई कमरतोड़ बन चुकी है और शादी विवाह के लिए लोगों को सोने का छोटा सा टुकड़ा खरीदने के लिए भी लाखों रूपए खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अब इस महंगाई के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है तभी केंद्र और प्रदेश सरकार को सही सबक मिलेगा।