-
Advertisement
हिमाचल के इस मंदिर में साथ पूजा नहीं कर सकते पति पत्नी जानिए ये अनोखी वजह
देश-दुनिया में ऐसे विभिन्न धार्मिक स्थल हैं जो अपने इतिहास के साथ साथ कुछ अनोखी परंपराओं की वजह से भी जाने जाते हैं। हिमाचल का एक ऐसा ही मंदिर जो अपने इतिहास के साथ साथ अपनी अनोखी परम्परा के लिए जाना जाता है | उत्तर भारत में एक और जहां किसी दंपति का एक साथ मंदिर पूजा करना शुभ माना जाता है। वहीं, देवभूमि हिमाचल प्रदेश के शिमला में मां दुर्गा का एक ऐसा मंदिर हैं जहां पति-पत्नी एक साथ पूजा नहीं कर सकते। आप यह सुन कर हैरान हो रहे होंगे लेकिन यकीन मानिये ये सच्च है | हम बात कर रहे है हिमाचल में शिमला जिला के रामपुर में स्तिथ श्री कोटि माता मंदिर जिसे श्राई कोटि माता मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है की इस मंदिर में पति पत्नी एक साथ पूजा नहीं कर सकते | इस मंदिर में जितने भी वैवाहिक जोड़े दर्शन करने के लिए आते है वो सभी अलग अलग ही देवी माँ के दर्शन व् पूजा अर्चना कर सकते है |
