-
Advertisement
उप राष्ट्रपति की हमीरपुर यात्रा में तैनात रहेंगे पुलिस के 11 हजार जवान
अशोक राणा/हमीरपुर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdip Dhankhar) की 6 जनवरी को होने वाली हमीरपुर यात्रा के दौरान 11 हजार जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। सुरक्षा इंतजाम की दृष्टि से हमीरपुर शहर को 11 सेक्टरों (11 Sectors) में बांटा गया है।
ऐसी रहेगा ट्रैफिक प्लान
आईपीएस आकृति शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि उप राष्ट्रपति के दौरे में बिलासपुर, भोरंज, ऊना से आने वाली बसों और अन्य वाहनों को दोसड़का, सुजानपुर और नादौन क्षेत्र से आने वाले वाहन मेन मार्केट बस स्टैंड से पुलिस लाइन (Police Line) तक पहुचेंगे। वहां से लोगों को उतारने के बाद उनके लिए बडू में पार्किंग (Parking) व्यवस्था कर दी गई है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा। इस दौरान इमरजेंसी के वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी।
यह भी पढ़े:उपराष्ट्रपति धनखड़ 6 को हमीरपुर में, NIT सभागार में छात्रों से करेंगे संवाद
इन चीजों को लाने पर होगी पाबंदी
पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में लोगों को अपना मोबाइल (Mobile Phone) साथ में लाने की छूट दी गई है। हैंडबैग, पर्स, पानी की बोतलें लाने की इजाजत नहीं होगी। खाने की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


