-
Advertisement

पेट दर्द से परेशान थी 17 वर्षीय लड़की: #Operation किया तो निकला 7 किलो बाल का गोला
नई दिल्ली। झारखंड के बोकारो (Bokaro) जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 17 वर्षीय लड़की के पेट से ऑपरेशन (Operation) कर 7 किलो का बाल का गोला (Hair Ball) निकाला गया है। लड़की का ऑपरेशन करने वाले सर्जन ने बताया कि सफलतापूर्वक बाल के गोले को निकाल दिया गया है। यह एक बहुत ही जटिल ऑपरेशन था क्योंकि बाल के गोले ने पेट के पूरे क्षेत्र में कब्जा कर रखा था। बाल का गोला निकालने के बाद से किशोरी की हालत ठीक है और अगले दो से तीन दिनों में उसे अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी। हालांकि पेट से बाल का गोला मिलने की कहानी भी अजीब है।
यहां जानें कैसे पेट में इकट्ठे हुए इतने बाल
डॉक्टर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चास भोजपुर कॉलोनी कि रहने वाली स्वीटी कुमारी को बचपन में बाल खाने की आदत पड़ गई थी। अक्सर अपने बाल को झाड़ने के बाद वह उसे खा लेती थी। हालांकि बीते पांच वर्ष से उसने यह बुरी आदत छोड़ दी थी लेकिन पेट में गया बाल एक स्थान पर इकट्ठा हो गया था। धीरे-धीरे वह एक गोला बन गया और पूरे पेट में अपना कब्जा जमा लिया था। इस बीच किशोरी को उल्टी व गैस की समस्या होने लगी।
यह भी पढ़ें: सास की किचकिच से परेशान थी बहुएं, मिलकर किया ऐसा घिनौना काम
इसके तीन बाद वह डॉक्टर से मिली, जिन्होंने किशोरी को देखने के बाद उसका अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें उसके पेट में ट्यूमर का संदेह हुआ। सोमवार को किशोरी का ऑपरेशन एक निजी अस्पताल में किया गया। इसमें ऑपरेशन के दौरान उसके पेट से बाल का गोला मिला। उसका वजन लगभग सात किलोग्राम बताया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि बताया कि अपने 40 साल के करियर में इतनी ज्यादा मात्रा में पेट में बाल का जमा होने वाला केस पहली बार देखा है। बाल का गोला निकालने में 6 घंटे लगे। अब वह बिल्कुल स्वस्थ्य है। दो से तीन दिनों में उसे छुट्टी मिल जाएगी।