-
Advertisement
शिमला में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का श#व, बगल में पड़ा था नशे का सामान
Shimla Youth Death Case: हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ समय से नशे के चलते युवकों की मौ#त( Death) के कई मामले सामने आए हैं। इसी बीच राजधानी शिमला के संजौली इलाके में कब्रिस्तान के पास एक युवक का शव (dead body of youth)मिला है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल मंडी जिले के बल्दवाड़ा का रहने वाला था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि शुक्रवार सुबह ढली पुलिस थाने (Dhali Police Station)को सूचना मिली कि कब्रिस्तान के पास एक युवक बेहोश पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को आईजीएमसी शिमला(IGMC Shimla) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, वहीं, घटनास्थल पर पुलिस को शराब और अन्य नशीली सामग्री भी मिली है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने नशा किया था या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिवार के सदस्यों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

