-
Advertisement

पसंदीदा डिश का नाम सुनने के बाद 62 दिन से Coma में पड़ा 18 वर्षीय शख्स जागा
नई दिल्ली। ऐसे कई सारे लोग हैं जो अपने पसंदीदा भोजन को हर वक्त खाने की लालसा रखते हैं या यूं कहें कि वे अपने फेवरेट फूड को बिना भूख के भी खा सकते हैं। इस तारक के तो आपको तमाम सारे लोग मिल जाएंगे लेकिन क्या आपने सुना है कि कोई शख्स ऐसा भी हो सकता है कि वह अपने पसंदीदा भोजन का नाम सुनकर कोमा से बाहर आ गया हो। दरअसल एक ऐसा ही मामला ताइवान (Taiwan) से सामने आया है। यहां पर 62 दिन से कोमा में पड़े 18 वर्षीय चियु के भाई ने उसके पसंदीदा खाने (Favorite Dish) का ज़िक्र करते हुए मज़ाक में कहा, ‘मैं तुम्हारी पसंदीदा चिकन फिलेट खाने (Chicken Fillet) जा रहा हूं’ और इसके बाद चियु जाग गया।
अस्पताल के कर्मियों ने चियु को एक केक के साथ विदा किया
बताया गया कि शख्स का स्कूटर चलाते समय एक्सीडेंट हो गया था और उसके कई अंगों को नुकसान पहुंचा था। जिसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसकी तत्काल सर्जरी की। जिसके बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ। लेकिन उसके बाद गहरे कोमा में चला गया। ICU के डायरेक्टर ने बताया कि चियु नामी बच्चे की दाहिनी किडनी, लिवर और तिल्ली में चोट आई थी। फ्रैक्चर होने के कारण उसके शरीर से खून बह रहा था। अस्पताल में रहने के दौरान उसकी छह सर्जरी करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: भारतीय पकवानों की मुरीद हैं ताइवान की राष्ट्रपति, #Tweet कर बताया अपनी फेवरेट डिश का नाम
उन्होंने कहा कि बच्चा अपनी मजबूत इच्छा शक्ति की बदौलत बचने में कामयाब हो गया। इसके बाद 2 माह तक कोमा में रहने के बाद 62वें दिन जब चियु के बड़े भाई ने उससे एक मजाक किया तो वह कोमा से बाहर आ गया। अपने पसंदीदा फूड का जिक्र सुनते ही वह बेहोशी की हालत से बाहर आने में लगा। यह जादू सिर्फ और सिर्फ चियु के पसंदीदा फूड चिकेन फिलेट से हुआ। होश में आते ही अस्पताल में उसकी देखभाल कर रहे कर्मचारियों ने चियु को एक केक के साथ विदा किया।