-
Advertisement
तेलंगाना से हिमाचल आए 20 श्रद्धालु हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार , अस्पताल में भर्ती
Food Poisoning: हिमाचल में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का आना जारी है। चैत्र माह के मेलों के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु प्रदेश के शक्तिपीठों में पहुंच रहे हैं। इसी बीच तेलंगाना (Telangana)से हिमाचल के मंदिरों को दर्शन करने आए श्रद्धालु फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning) के शिकार हो गए।
बाहर से चाऊमीन व मैगी मंगवाई
तेलंगाना से 35 श्रद्धालु चिंतपूर्णी और श्री नयना देवी मंदिर आए थे। नयनादेवी मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी चिंतपूर्णी(Chintapurni) के लिए निकले तो रास्ते में इल लोगों ने नाश्ता किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ती तबीयत बिगड़ने लगी। 35 श्रद्धालुओं में से 20 को फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning) हो गई, जिन्हें सिविल अस्पताल अंब में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना( Regional Hospital Una)रेफर किया गया। डॉ. राहुल कतना ने बताया कि कुछ श्रद्धालुओं ने अपना बनाया खाना खाया, जबकि कुछ ने बाहर से चाऊमीन व मैगी मंगवाई। प्राथमिक उपचार के बाद 18 श्रद्धालु स्वस्थ हैं।
सुनैना
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

