-
Advertisement
Una में कांगड़ा के व्यक्ति सहित 19 कोरोना पॉजिटिव
Last Updated on August 29, 2020 by Deepak
यह भी पढ़ें: #Corona_Update: हिमाचल में दो दिन बाद कोरोना ने जड़ा शतक, सोलन- सिरमौर ने बढ़ाई रफ्तार
क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात चार महिला सफाई कर्मी पॉजिटिव पाई गई हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में पॉजिटिव मामला (Case) आने के बाद इनके सैंपल लिए गए थे। ऊना उपमंडल के जलग्रां टब्बा की 24 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। यह संक्रमित के संपर्क में आई थी। ऊना शहर के गलुआ का 41 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा ऊना उपमंडल के गांव धमांदरी की 65 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। इसमें फ्लू के लक्षण पाए गए थे। उपमंडल गगरेट के जीतपुर बेहड़ी के तीन श्रमिक पॉजिटिव पाए गए हैं। ये तीनों संक्रमित के संपर्क में आए थे।
गगरेट उपमंडल के ब्रहमपुर में रहने वाला यूपी से लौटा 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। गगरेट
नगर पंचायत के वार्ड 2 का 57 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। उपमंडल बंगाणा के बडूहा सोहारी का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह बद्दी से लौट है। उपमंडल अंब के करलूही की 37 वर्षीय महिला और उसकी 27 वर्षीय ननद पॉजिटिव पाई गई हैं। यह पंजाब के राजपुरा से लौटी हैं। जिला कांगड़ा के नैहरन पुखर का 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है जिसका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सैंपल लिया गया था। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात एक 28 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुई हैं। इसके साथ जिले ऊना में संक्रमितों की कुल संख्या 450 हो गई है। इनमें से 320 रिकवर हुए हैं। जिले में 130 एक्टिव केस हैं। जिला में माइग्रेटेड इन के 18 मामले हैं। इनमें से 17 रिकवर हुए हैं और 1 केस एक्टिव है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel..