-
Advertisement
#Himachal में आज अब तक #Corona के 223 मामले, 674 ठीक-11 की मृत्यु
Last Updated on November 26, 2020 by
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 223 मामले सामने आए हैं। कांगड़ा में 82, मंडी (Mandi) में 68, सोलन में 43, ऊना में 12, सिरमौर में 11 व कुल्लू में सात मामले आए हैं। वहीं, 674 ठीक हुए हैं। शिमला में 191, कुल्लू में 155, मंडी में 74, लाहुल स्पीति में 73, हमीरपुर में 66, चंबा में 45, सोलन (Solan) में 33, ऊना में 13, बिलासपुर व किन्नौर में 9-9 व सिरमौर में छह ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज 11 कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। इसमें शिमला में चार, कुल्लू व मंडी में तीन-तीन और कांगड़ा (Kangra) में एक की जान गई है। कांगड़ा जिला में तहसील जयसिंहपुर के 74 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति को 17 नवंबर को डीसीएचसी धर्मशाला में भर्ती करवाया गया था। पिछले कल रात दस बजे व्यक्ति की मृत्यु हो गई। हिमाचल में कुल आंकड़ा 36882 पहुंग गया है। अभी 7505 एक्टिव केस हैं। अब तक 28754 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 586 है।
यह भी पढ़ें: #HP में #Corona बेकाबू : हर दिन औसतन 500 आ रहे नए केस, 9 की जा रही जान
हिमाचल में आज 1947 में से 93 सैंपल ही नेगेटिव, 67 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 1947 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 93 ही नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1787 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 67 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 651 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group