-
Advertisement
By Election : धर्मशाला से कांग्रेस ने जग्गी पर खेला दांव, यूं निकल गए रेस में सबसे आगे-देखें वीडियो
Last Updated on May 8, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Congress Candidate Devendra Jaggi : नई दिल्ली। अंततः कांग्रेस (Congress) ने हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला सीट से (By Election) उपचुनाव के लिए देवेंद्र जग्गी (Devendra Jaggi) के नाम पर मुहर लगा दी है। वर्ष 2018 में धर्मशाला नगर निगम (Dharamshala Municipal Corporation) के मेयर रहे देवेंद्र जग्गी ने बीते विधानसभा चुनाव में भी सुधीर शर्मा से अलग लाइन पर काम किया था। नगर निगम के चुनाव में भी उन्होंने अपने दम पर जीत हासिल की थी। कभी सुधीर शर्मा के साथ रहने वाले जग्गी अब उन्हीं के सामने चुनावी मैदान में खडे हो गए हैं।
देवेंद्र जग्गी, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की पहली पसंद तो शुरू से ही थे,लेकिन बीच में कई समीकरण बनते बिगड़ते रहे। अंततः कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव में बीजेपी कैंडिडेट सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) के सामने जग्गी को उतारना ही ठीक समझा। इसके लिए कई समीकरणों पर नजर घुमाई गई। खैर अब जग्गी धर्मशाला में सुधीर से दो-दो हाथ करने को तैयार है।
-पंकज शर्मा