-
Advertisement
जानिए, हिमाचल में आज #Corona के कितने मामले और कितने हुए ठीक
Last Updated on October 3, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (#Corona) के 235 मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा जिला में 45, सोलन में 30, बिलासपुर में 17, चंबा में 19, हमीरपुर, सिरमौर व कुल्लू में 15-15, मंडी में 28, शिमला में 25 व ऊना (Una) में 18 मामले आए हैं। वहीं आज 388 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें सोलन में 170, शिमला में 62, बिलासपुर व सिरमौर में 26-26, ऊना में 25, किन्नौर में 24, मंडी में 21, कांगड़ा में 19, चंबा में 12 व हमीरपुर में 3 ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज सात कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। इसमें सोलन में तीन व कांगड़ा व शिमला में दो-दो की मृत्यु हुई है। कुल आंकड़ा 15454 पहुंच गया है। अभी 3256 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 11980 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 197 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: #Corona Update: हिमाचल में 81 मामले, 378 ठीक- सैंपल का आंकड़ा 3 लाख पार
आज 2147 सैंपल आज आए जांच को
हिमाचल में आज 2147 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इसमें 1731 नेगेटिव रहे हैं। वहीं 259 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 157 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में आज तक 3 लाख 01 हजार 325 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें से 2 लाख 85 हजार 612 नेगेटिव रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Covid-19 से पॉज़िटिव होने पर CM ममता को गले लगाने की धमकी देने वाले BJP नेता को हुआ कोरोना
हिमाचल में आज हुई मौतों की डिटेल
कांगड़ा (Kangra) जिला में हरोली ऊना की 75 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। महिला को डीसीएचसी धर्मशाला रेफर किया गया था। यहां पर कोविड सैंपल जांच में महिला पॉजिटिव पाई गई। कांगड़ा में 56 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। आज महिला की मृत्यु हो गई। टांडा नगरोटा बगवां की 59 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। महिला किसी बीमारी के इलाज के लिए 15 सितंबर से 27 सितंबर तक आईजीएमसी (IGMC) में भर्ती थी। वहां पर महिला का कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। आज महिला ने टांडा में दम तोड़ दिया। शिमला (Shimla) में 59 वर्षीय महिला व 54 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। 54 वर्षीय व्यक्ति टूटू शिमला का निवासी था। यह दोनों बीमारियों से ग्रस्त थे। सोलन में 42 व 61 वर्षीय व्यक्ति और 70 साल की महिला की मृत्यु हुई है। यह तीनों बीमारी से ग्रस्त थे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page