-
Advertisement
24 साल की बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा हारी जिंदगी की जंग
24 साल की फेमस एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा (Andrila Sharma) का निधन हो गया। मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद एक्ट्रेस ने 20 नवंबर को दम तोड़ दिया। कुछ दिनों से उसकी हालत नाजुक चल रही थी। इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस (Actress) की मौत होने पर फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार थीं।
यह भी पढ़ें:जानी-मानी एक्ट्रेस तबस्सुम का मुंबई में निधन, अंतिम संस्कार के बाद दी खबर
एंड्रिला को मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट (multiple cardiac arrest) आए थे। हार्ट अटैक आने के बाद एक्ट्रेस का डॉक्टर्स ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन भी किया था। हालांकि उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। एंड्रिला जिंदगी जंग हार गई हैं। एंड्रिला शर्मा को 1 नवंबर को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को 15 नवंबर को मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। वे वेंटिलेटर पर थीं। कार्डियक अरेस्ट आने से पहले एक्ट्रेस को ब्रेन स्ट्रोक (brain stroke) भी आया था, जिसकी वजह से उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए थे। ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब एक्ट्रेस का मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद निधन हो गया।

