-
Advertisement
महेश बाबू के पिता कृष्णा का निधन,हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर है। सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का निधन हो गया है। वे एक मशहूर तेलुगू एक्टर थे और सुपरस्टार कृष्णा के नाम से भी मशहूर थे। कृष्णा घट्टामनेनी को सोमवार को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व तेलंगाना के सीएम ने कृष्णा घट्टामनेनी के निधन पर शोक जाहिर किया है।
Krishna Garu was a deeply admired superstar. His contribution to cinema spanned over five decades, with 300+ films he captivated audiences for generations and won numerous accolades. Condolences to his family and friends. My thoughts are with @urstrulyMahesh.
Om Shanti. pic.twitter.com/cJBxIE8weB— Anurag Thakur (@ianuragthakur) November 15, 2022
दो महीने पहले ही महेश बाबू की मां का निधन हुआ था, उनका परिवार मां के निधन से उबर भी नहीं पाया था कि अब पिता के जाने से सभी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। महेश बाबू के पिता के निधन की खबर ने फैन्स को भी इमोशनल कर दिया है। कृष्णा घट्टामनेनी एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर होने के साथ नेता भी थे, वे अपने 5 दशक के करियर में करीब 350 फिल्मों में काम कर चुके हैं। साल 2022 महेश बाबू के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस साल की शुरुआत से ही वह कई झटके झेल रहे हैं। पहले भाई का निधन हुआ फिर मां चल बसीं और अब पिता का साया सिर से उठ गया है। महेश बाबू के लिए ये काफी बड़ा झटका है।

