-
Advertisement
#Corona Update: हिमाचल में 248 नए केस, 399 ठीक- तीन की गई जान
Last Updated on October 1, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 248 मामले सामने आए हैं। इसमें मंडी में 44, कुल्लू में 43, कांगड़ा में 36, सोलन में 30, बिलासपुर में 20, चंबा में 17, शिमला में 16, सिरमौर में 10, ऊना में 24, हमीरपुर (Hamirpur) में चार, लाहुल स्पीति में तीन व किन्नौर में एक मामला आया है। वहीं, आज 399 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा के 143, लाहुल स्पीति के 62, मंडी के 44, चंबा के 40, शिमला के 35, बिलासपुर के 28, ऊना के 22, सिरमौर के 15, हमीरपुर के 10 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज तीन की जान गई है। शिमला (Shimla) में घणाहट्टी के 77 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति को 28 सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। पिछले कल रात करीब साढ़े 11 बजे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। सिरमौर की वाल्मीकि बस्ती नाहन के 62 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। व्यक्ति को सीएच सराहन से आईजीएमसी रेफर किया गया था। आज सुबह करीब सवा तीन बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। वहीं, सोलन जिला में 44 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त था। हिमाचल में कुल आंकड़ा 14995 पहुंच गया है। अभी 3419 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 11374 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 181 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः #Himachal में 72 नए मामले और 345 हुए ठीक- तीन की मृत्यु
हिमाचल में आज 3030 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 2629 नेगेटिव रहे हैं। 224 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 178 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 75 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल (Himachal) में अब तक 2 लाख 95 हजार 907 से अधिक सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 2 लाख 80 हजार 632 नेगेटिव रहे हैं। प्रदेश में मौजूदा एक्टिव केसों में कोई गंभीर या वेंटिलेटर पर नहीं है।
ऊना जिला में मां-बेटा और बहू सहित 24 पॉजिटिव
जिला ऊना में कोरोना पॉजिटिव के 24 मामले सामने आए हैं। सोमवार को कोविड जांच के लिए आईएचबीटी (IHBT) पालमपुर भेजे गए 172 सैंपल में से 19 पॉजिटिव और 153 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के सिंगा में 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें 42 वर्षीय महिला, उसका 26 वर्षीय बेटा और 24 वर्षीय बहू, 67 वर्षीय व्यक्ति उसकी 60 वर्षीय पत्नी और एक 24 वर्षीय युवती और पंडोगा की 62 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। अंब उपमंडल के धुसाडा में कोरोना संक्रमण के 04 मामले आए हैं, जिसमें 39 वर्षीय महिला व उसकी 11 वर्षीय बेटी, 62 वर्षीय महिला, एक 05 साल का बच्चा और चक्क सराय का 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल के डंगोह में 26 वर्षीय युवती, डंगोह खास की 62 वर्षीय महिला और नंगल जरियाला का 37 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में आए हैं। बंगाणा उपमंडल के त्यार खुरवाई का 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं ऊना शहर के वार्ड 6 की 29 वर्षीय युवती, वार्ड 8 की 49 वर्षीय महिला और प्रेम नगर का 66 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं रेपिड एंटीजेन में 05 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उपमंडल हरोली के बीएमओ कार्यालय हरोली में तैनात 58 वर्षीय सुपरवाइजर व 45 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मी और दुलैहड़ से 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल के संघनई की 95 वर्षीय वृद्ध महिला पॉजिटिव पाई गई है। ऊना उपमंडल के रामपुर का 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।