-
Advertisement
HRTC में जॉबः अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे चालकों के 276 पद, पढ़े डिटेल
Last Updated on February 15, 2023 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में चालकों के 276 पद भरे जाएंगे। ये सभी पद अनुबंध के आधार पर भरे जाने है। इसके लिए निगम प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इच्छुक उम्मीदवार चालकों के पदों को लेकर आवेदन कर सकते हैं। निगम की वेबसाइट पर जल्द ही फार्म उपलब्ध होंगे। चालकों के पदों को लेकर गैर-जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवार 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवार 14 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
वेतनमानः चालक को 15,360 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा।
पदों का विवरणः सामन्य वर्ग में 98पद भरे जाएंगे। सामान्य वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 27 और सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानी के 13 और सामान्य खिलाड़ी वर्ग में 7 पद भरे जाएंगे। अनुसूचित जाति में 50 पद, अनुसूचित बीपीएल में 9 और अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी के 5 पद भरे जाएंगे। इसी तरह अनुसूचित जनजाति में 11 पद, अनुसूचित जनजाति बीपीएल में 5 पद भरे जाएंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग में 28 पद भरे जाएंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल में 19 और अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानी में 4 पद भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता व अनुभवः अभ्यर्थी का दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। इसके अतिरिक्त आवेदक के पास भारी परिवहन वाहन यानी एचटीवी वैद्य लाइसैंस और 3 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। डिटेल यहां देखें