-
Advertisement
J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों तक पहुंचा Corona; CRPF के 31 जवान पाए गए संक्रमित
कुलगाम। पूरे देश में जारी कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच देश के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। सूबे में रोजाना बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मामलों के बीच अब इस महामारी की चपेट में सुरक्षाबलों के जवान भी आने लगे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 31 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम में तैनात सीआरपीएफ की 90 बटालियन में 300 से ज्यादा जवानों का कोरोना टेस्ट हुआ था जिसकी आज रिपोर्ट आई है। इसमें 31 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक पूरी कंपनी का कोरोना टेस्ट किया गया था।
यह भी पढ़ें: सबसे उम्रदराज Cricketer वसंत रायजी का 100 साल की उम्र में निधन
संक्रमित पाए जाने के कारण मुठभेड़ में नहीं शामिल हो सके जवान
बता दें कि कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर ऐसे समय पर सामने आई है जब इस इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 90 बटालियन को हिस्सा लेना था, लेकिन कोरोना केस के सामने आने के बाद आतंकियों के खिलाफ 18वीं बटालियन के जवान संयुक्त ऑपरेशन में शामिल हुए। गौरतलब है कि कुलगाम जिले के निपोरा में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों व आतंकवादियों के बीच फायरिंग शुरू हुई थी, दसी दौरान मुठभेड़ में दो आतंकवादी (Militants) ढेर कर दिए। मारे गए आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गुल बाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंदिर और Malls के लिए जारी की नई गाइडलाइंस; यहां पढ़ें
सूबे में कैसा कोरोना संक्रामण का हाल, जानें
दूसरे प्रदेशों से जम्मू कश्मीर लौटे 80 लोगों सहित 156 नए मरीजों में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर अब तक जम्मू कश्मीर में 4731 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू में भर्ती राजौरी जिले के एक मरीज की मौत हो गई, जिससे मृतकों का आंकड़ा 53 हो गया है। शुक्रवार को भी 266 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। यह एक दिन में स्वस्थ होने वाले मरीजों का सबसे अधिक आंकड़ा है। इन्हें मिलाकर अब तक 2086 मरीज अपने घरों को लौट चुके हैं।
