-
Advertisement
#Dalailama को मिले Nobel पुरस्कार की 31वीं वर्षगांठ की झलक
मैक्लोडगंज। तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Tibetan religious leader, the Dalai Lama) को शांति का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize for Peace) मिलने की 31वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (Central Tibetan Administration) कशाग की टी.बिल्डिंग के सिक्किंग हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दलाई लामा को 31 वर्ष पहले मिले शांति के नोबेल पुरस्कार मिलने की खुशी के पलों को याद किया गया। दलाई लामा कोविड.19 के प्रकोप के चलते बीते मार्च माह से इस वक्त हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही हैं। इस अवधि में वह किसी से नहीं मिले। याद रहे कि दलाई लामा को 10 दिसंबर 1989 को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था। दलाई लामा का नाम तेनजिन ग्यात्सो है और उनका जन्म छह जुलाई 1935 को तिब्बत में हुआ। पिता का नाम चोक्योंग त्सेरिंग और माता का नाम डिकी त्सेरिंग था। दलाई लामा अभी तक शांति और प्रसन्नता के प्रचार.प्रसार के लिए पूरी दुनिया के 65 से भी अधिक देशों की एक से अधिक बार यात्रा कर चुके हैं। वर्ष 1959 से लेकर अभी तक दलाई लामा को 85 से भी ज्यादा पुरस्कार मिल चुके हैं।