-
Advertisement
#Indian_Army को आज मिले 325 युवा सैन्य अफसर, #Himachal_Pradesh के भी 10 कैडेट
Last Updated on December 12, 2020 by Sintu Kumar
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी में आज पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में अंतिम पग भरते ही आज 325 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इनमें से 10 कैडेट हिमाचल प्रदेश (#Himachal_Pradesh) के हैं। इसके साथ ही 70 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए।’भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम’, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे। लोगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड (Parade) का आगाज हुआ। उप सेना प्रमुख ले. जनरल एसके सैनी ने परेड की सलामी ली।कंपनी सार्जेट मेजर अभिनव कुटलेरिया, सोनू शर्मा, नागवेंद्र सिंह रंधावा, अक्षत कौशल, नदीम अहमद वानी व रोहित शर्मा ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। एडवांस कॉल के साथ जेंटलमैन कैडेट परेड के लिए पहुंचे। इसके बाद परेड कमांडर माजी गिरिधर ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। कैडेट्स की शानदार मार्चपास्ट से हर एक दर्शक मंत्रमुग्ध हो गया।
WATCH NOW –
Passing Out Parade 2020 – Indian Military Academy, Dehradun on https://t.co/RpAyItalpL pic.twitter.com/BG7NnKFmGO— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) December 12, 2020
कोरोना संकट के चलते पासिंग आउट परेड (Passing out parade) में पूरी एहतियात बरती गई। ना केवल दर्शक दीर्घा बल्कि परेड के दौरान भी शारीरिक दूरी के नियमों का पूरा पालन किया गया। हर मार्चिंग दस्ते में अमूमन दस कैडेट एक लाइन में होते हैं लेकिन इनकी संख्या आठ रखी गई ताकि कैडेटों के बीच रहने वाली 0.5 मीटर की दूरी के बजाए दो मीटर की दूरी बनी रहे। इसके अलावा जेंटलमैन कैडेटों के साथ ही सभी सैन्य अधिकारियों ने मास्क पहने रखा।
https://twitter.com/Amanb1971/status/1337616286860230657
उप सेना प्रमुख ने कैडेट्स को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस (Overall best performance) व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। वतनदीप सिद्धू को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया जबकि माजी गिरिधर को स्वर्ण, निदेश सिंह यादव को रजत व शिखर थापा को कांस्य पदक मिला। जसमिंदर पाल सिंह सिद्धू ने सिल्वर मेडल (टीजी) हासिल किया। तंदिन दोरजी सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ बैनर कैसिनो कंपनी को मिला। इस दौरान आईएमए कमान्डेंट ले जनरल हरिंदर सिंह, डिप्टी कमान्डेंट मेजर जनरल जगजीत सिंह मंगत समेत कई सैन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये रही राज्यवार पास आउट होने वाले कैडेट की लिस्ट
राज्य कैडेट की संख्या
आंध्रप्रदेश 06
अरुणाचल प्रदेश 01
असम 06
बिहार 32
चंडीगढ़ 04
छत्तीसगढ़ 02
दिल्ली 13
गुजरात 04
हरियाणा 45
हिमाचल प्रदेश 10
जम्मू कश्मीर 11
झारखंड 06
कर्नाटक 05
केरल 15
नेपाल 04
मध्य प्रदेश 12
महाराष्ट्र 18
मणिपुर 03
मिजोरम 02
ओडिसा 04
पंजाब 15
राजस्थान 18
तमिलनाडू 06
तेलंगाना 03
उत्तरप्रदेश 50
उत्तराखंड 24
पश्चिम बंगाल 06
योग 325
(गोवा, सिक्किम, पांडिचेरी, नागालैंड, मेघायल, अंडमान निकोबार, गोवा, त्रिपुरा, लद्दाख से कोई कैडेट लिस्ट में नहीं था )