-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/06/35-1.jpg)
Corona Breaking: कांगड़ा में 17 नए मामलों के साथ गुरुवार को 33 केस, 8 हुए ठीक
शिमला। हिमाचल में गुरुवार को कोरोना (Corona) 33 नए मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा (Kangra) जिला में 17, सोलन (Solan) में 7, हमीरपुर में चार, शिमला व सिरमौर में दो-दो और किन्नौर में एक मामला सामने आया है। वहीं, आज 8 लोग ठीक हुए हैं। इसमें बिलासपुर के तीन, चंबा (Chamba) के दो, कांगड़ा, सोलन और ऊना का एक-एक कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं। हिमाचल में अब 839 कुल मामले हो गए हैं। एक्टिव केस (Active Case) 345 हैं। अब तक 478 लोग ठीक हुए हैं और सात की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला के एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मृत्यु हुई है। 57 वर्षीय व्यक्ति भवारना क्षेत्र से संबंधित है और दिल्ली से लौटा था। किड़नी आदि बीमारी से ग्रस्त था।
यह भी पढ़ें: हमीरपुर BJP की वर्चुअल रैली में बोले धर्मेंद्र प्रधान- इंदिरा गांधी ने संविधान को खत्म करने की कोशिश की थी
2206 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1892 नेगेटिव
हिमाचल में आज 2206 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1892 नेगेटिव रहे हैं। 304 की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसमें कांगड़ा के आठ और सिरमौर के दो आज के सैंपल से हैं। बाकी मामले पेंडिंग सैंपल से हैं। हमीरपुर (Hamirpur) में आज 4 नए मामले सामने आए हैं। हमीरपुर में दिल्ली से लौटा 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वह अमतर में संस्थागत क्वारंटाइन में था। वहीं, दिल्ली (Delhi) से लौटे जंडूरू के 46 और 52 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए हैं। गुरुग्राम से लौटी देन की 24 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव पाई गई है।
सिरमौर में पति-पत्नी कोरोना संक्रमित, पांवटा के बद्रीपुर के रहने वाले हैं दंपति
पांवटा साहिब। उपमंडल के बद्रीपुर में पति और पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीएमओ डॉ. अजय दयोल ने बताया कि बुधवार को 31 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें 29 नेगेटिव आए हैं और दो पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव आए दंपति में 36 वर्षीय पुरुष व 28 वर्षीय महिला है। बताया जा रहा है कि दोनों 17 जून को दिल्ली से गाड़ी में यमुनानगर तक पास बनवाकर पहुंचे थे और वहां से राउंड ट्रिप का पास बनवाकर पांवटा साहिब पहुंचे। तभी से होम क्वारंटाइन थे। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बीएमओ राजपुर खंड ने बताया कि दोनों को त्रिलोकपुर कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। इन दो मामलों को मिलाकर जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 36 पहुंच गया है, जिसमें 12 एक्टिव हैं। 7 लोग यहां से माइग्रेट हुए हैं। 17 मरीज ठीक हो चुके हैं।