-
Advertisement
कोरोना को लेकर राहत, कोई नया मामला नहीं- आज अधिकतर सैंपल नेगेटिव
शिमला। हिमाचल में आज का दिन भी राहत भरा रहा है। आज भी कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। आज जांचे अधिकतर सैंपल नेगेटिव रहे हैं। आज जांच को 350 सैंपल लिए गए थे। इसमें 338 नेगेटिव रहे हैं। मात्र 12 की रिपोर्ट आना बाकी है। हिमाचल में अब तक 7185 सैंपल जांचे जा चुके हैं। 7133 नेगेटिव आए हैं। 40 ही पॉजिटिव रहे हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
पॉजिटिव मामलों में भी अब एक एक्टिव मामला बचा है। जो सिरमौर जिला का है। बाकी सभी 11 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं। आज ऊना जिला का आखिरी मरीज भी ठीक हो गया है।
Tags

