-
Advertisement
हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: कमलेश कुमार पंत भेज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, 4 IAS को अतिरिक्त प्रभार
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal Pradesh Government) में प्रधान सचिव राजस्व के पद पर तैनात कमलेश कुमार पंत (Kamlesh Kumar Pant) अब केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति मामले की कमेटी ने पंत को फार्मास्यूटिकल्स विभाग के अधीन आने वाली नेशनल फार्मास्यूटिकल्स प्राइसिंग प्राधिकरण के चेयरमैन (Chairmain) के पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी पंत को प्रदेश सरकार ने शनिवार को पदभार से मुक्त कर दिया है और इस बाबत सूचना जारी कर दी गयी है।
यह भी पढ़ें: जयराम बोले : एसएमसी के तहत तैनात 2555 शिक्षकों की सेवा रहेगी बरकरार
हिमाचल सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिए हैं। जनजातीय विभाग और तकनीकी शिक्षा देख रहे ओंकार शर्मा (Omkar Sharma) को प्रधान सचिव राजस्व का कार्यभार दिया गया है। कुछ महीने पहले उनसे राजस्व महकमा वापस लिया गया था। अब दोबारा सौंपा गया है।
इसी तरह सलाहकार (निगरानी एवं समन्वय) और अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त, योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम, आर्थिकी, सांख्यिकी और कार्मिक)प्रबोध सक्सेना के पास अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यावरण, विज्ञान और तकनीकी) के अलावा हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन का अतिरिक्त दायित्व रहेगा। स्वास्थ्य सलाहकार और अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) निशा सिंह को अतिरिक्त मुख्य सचिव (आयुर्वेद) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) संजय गुप्ता वित्तीय आयुक्त (अपील) का अतिरिक्त जिम्मा सम्भालेंगे।
Additional Charge Order
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


