-
Advertisement

लड़की ने #Online_Food का दिया ऑर्डर, घर के बाहर लग गई Delivery Boys की लाइन
आजकल हर चीज ऑनलाइन मिल जाती है। सामान लेना हो तो भी बस इंटरनेट पर कई सारी वेबसाइट खोल कर ऑर्डर (Order) दे दो या घर पर खाना बनाने का मन नहीं होता है तो बाहर से ऑर्डर देकर कुछ मंगवा लो। इसके लिए आपको कई तरह की ऐप भी मिल जाती हैं जिनके जरिए आप खाना ऑर्डर कर सकते हैं। डिलीवरी ब्वॉय ऑर्डर को आप तक पहुंचाते हैं। लेकिन कई बार ये चीज आपके ऊपर भारी भी पड़ जाती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः #Pre_Primary के लिए 28 हजार 430 बच्चों ने करवाया Online पंजीकरण
फिलीपींस में एक अजीब मामला सामने आया, जिसमें एक लड़की ने ऑनलाइन फूड (Online Food) ऑर्डर किया तो उसके ऑर्डर को पहुंचाने के लिए 42 अलग-अलग डिलीवरी ब्वॉय पहुंच गए। लड़की ये देखकर हैरान रह गई।बताया गया कि फिलीपींस के एक शहर में एक लड़की ने दोपहर के भोजन के लिए फूड ऐप से खाना ऑर्डर किया था। ऑर्डर देने के बाद वह अपनी दादी के साथ इसके पहुंचने का इंतजार करने लगी। तय समय पर एक डिलीवरी ब्वॉय उसके घर पर खाना देने आया।वहीं, कुछ ही देर में उस लड़की का खाना पहुंचाने एक अन्य डिलीवरी ब्वॉय ( Delivery Boy) भी पहुंच गया। इसका बाद खाना डिलीवरी करने का सिलसिला इतना लंबा चला कि लड़की की गली में कुल 42 डिलीवरी ब्वॉय खाना पहुंचाने आ गए।
लड़की को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था।गली में रहने वाले एक लड़के ने जब इस घटना को देखा तो उसने इसे सोशल मीडिया (Social media) पर पोस्ट कर दिया। गली में रहने वाले लोग डिलीवरी ब्वॉय की इतनी ज्यादा संख्या देखकर हैरान थे। हालांकि, बाद में इस घटना का असली कारण सामने आ गया।जानकारी के अनुसार, लड़की ने जिस ऐप के जरिए खाना ऑर्डर किया था, उसमें कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऑर्डर 42 बार हो गया था। इस कारण लड़की द्वारा दिया गया ऑर्डर 42 डिलीवरी ब्वॉय तक पहुंच गया, जो उसका खाना लेकर पहुंच गए। अब इतने सारे ऑर्डर का लड़की ने क्या किया ये तो पता नहीं लेकिन इतने डिलीवरी ब्वॉय को देखकर किसी के भी होश जरूर उड़ जाएंगे और आगे से कोई भी ऑनलाइन खाना मंगवाने से पहले 100 बार सोचेगा जरूर।