-
Advertisement
Corona Breaking: हिमाचल में चार बच्चों सहित आज 6 नए मामले, 13 हुए ठीक
Last Updated on June 30, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 6 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 13 लोग ठीक हुए हैं। साथ ही आज एक कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की मौत भी हुई है। हिमाचल में आज कांगड़ा (Kangra) जिला से चार और हमीरपुर से दो मामले सामने आए हैं। इनमें एक 7, दो आठ और एक 10 साल का बच्चा शामिल है। वहीं, कांगड़ा के पांच, शिमला (Shimla) और सोलन के तीन-तीन और चंबा (Chamba) के दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब कुल आंकड़ा 948 पहुंच गया है। अभी 358 एक्टिव केस हैं। अब तक 573 लोग ठीक हुए हैं। आठ की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज 2123 कोरोना सैंपल अब तक जांच को आए हैं। इसमें 986 नेगेटिव रहे हैं। 1135 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में दो ही पॉजिटिव मामले आए हैं, जोकि कांगड़ा जिला से हैं। वहीं, कांगड़ा के दो अन्य मामले और हमीरपुर के दो मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।
ये भी पढ़ेंः हिमाचल में कोरोना से 8वीं मौत, हमीरपुर की महिला ने मंडी में तोड़ा दम
कांगड़ा जिला में 4 नए मामले, पांच हुए ठीक
कांगड़ा जिला में सात और आठ साल के दो मासूम कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। यह गांव व तहसील रक्कड़ के रहने वाले हैं। इसमें एक पहले से पॉजिटिव आए व्यक्ति का बेटा है और दूसरा भी परिवारिक सदस्य है। पॉजिटिव व्यक्ति एमएच योल में हैं। दोनों बच्चों को भी एमएच योल शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, सरीमोलग जयसिंहपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति और उनका 8 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 18 जून को दिल्ली (Delhi) से लौटे हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा लंबागांव का 34 वर्षीय युवक, बैजनाथ का 38 वर्षीय युवक ठीक हुए हैं। यह कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती थे। इसके अलावा एक साल की बच्ची भी कोरोना से जंग जीत गई है। जयसिंहपुर की 24 और 22 वर्षीय युवती भी ठीक हुई हैं। यह डाढ़ में भर्ती थीं। इन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। यह अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे।
हमीरपुर (Hamirpur) में टेड़ा नादौन का 10 वर्षीय बच्चा और भोरंज क्षेत्र के खरिगन की 23 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। 10 वर्षीय बच्चा दिल्ली से लौटा है और हमीरपुर में संस्थागत क्वारंटाइन में था। यह कोरोना पॉजिटिव का प्राइमरी कंटेक्ट था। वहीं युवती कजाकिस्तान से दिल्ली और दिल्ली से हमीरपुर लौटी थी। युवती भी संस्थागत क्वारंटाइन में थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group