-
Advertisement
Fatehpur: आखेट पर हटा प्रतिबंध, 15 सहकारी सभाओं में पहुंची 60 क्विंटल मछली
Last Updated on August 16, 2020 by Vishal Rana
फतेहपुर। मछली के शौकिनों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। आज से बाजारों में मछली (Fish) मिलना शुरू हो गई है। क्षेत्र की 15 सहकारी सभाओं में आज एवरेज करीब 60 क्विंटल मछली आने का अनुमान हैं। गुगलाड़ा मत्स्य सहकारी सभा में 6 क्विंटल, खटियाड़ में चार, हरसर में पांच क्विंटल, स्थाना में एक क्विंटल 58 किलो, धमेटा में एक क्विंटल 88 किलो, सिहाल में 38 किलो, डाडासीबा में एक क्विंटल 36 किलो, वरनाली में पांच क्विंटल के करीब मछली पहुंची है।
यह भी पढ़ें: मछली के शौकिनों सहित 2300 मछुआरों का इंतजार खत्म, कल से Pong में होगा शिकार
बता दें कि इस बार मछली खाने के शौकिनों को पहले कोरोना (Corona) ने रोके रखा और 24 मार्च से 15 जून तक मछली का शिकार नहीं कर पाए। उसके बाद दो माह तक हर साल की तरह मत्स्य आखेट पर सरकारी प्रतिबंध (Government Restriction) लग गया, जिसके चलते बाजारों में करीब पिछले छह माह से मछली की बिक्री नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान व पंजाब की सरकारें Himachal के हिस्से पर कर रहीं यूं मौज
बता दें कि 15 जून से 15 अगस्त तक का समय मछली प्रजनन का होता है, जिस कारण मछली के शिकार पर प्रतिबंध रहता है। दो माह के बाद पौंग झील (Pong Lake) में किश्तियां पहुंचने से झील एक बार फिर से गुलजार हो उठी है। पौंग झील में करीबन 2300 मछुआरे मछली पकड़ने का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दो माह तक मत्स्य आखेट प्रतिबंधित होने के कारण मछुआरों को परिवार के पालन-पोषण में मुशिकलों का सामना करना पड़ता है। इस समय में उनको दिहाड़ी इत्यादि लगाकर गुजारा करना पड़ता है। वहीं, मत्स्य अधिकारी खटियाड़ डॉ. पंकज पटियाल ने बताया कि फिश मार्केट में आ पहुंची है, जिससे शिकारियों व मछली के शौकिनों का इंतजार खत्म हो गया है। लंबे समय से शिकारियों का बंद पड़ा धंधा फिर से पटरी पर आना शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें: ऊना-हमीरपुर में Corona Warriors का सम्मान, अनुकरणीय सेवाओं को सराहा