-
Advertisement
Chamba में Corona के 7 मामले, दिल्ली से लौटे 4 Police Jawan व हेल्थ वर्कऱ भी शामिल
चंबा। प्रदेश में सेना के जवानों व बाहरी राज्यों से लौटे कामगारों के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चंबा (Chamba) में कोरोना के एक सात नए मामले( 7 new cases of corona) सामने आए हैं। इन में दिल्ली से लौटे चार पुलिस जवान ( Police Jawan) भी शामिल है। अन्य संक्रमितों में कीर्गिस्तान से लौटे दो युवक शामिल है। ये दोनों युवक पेड क्वारंटाइन में थे।
ये भी पढ़ेः दो पुलिस, एक होमगार्ड- 6 पैरामिलिट्री और आर्मी जवानों सहित आज 36 कोरोना पॉजिटिव
इनमें से एक 26 वर्षीय युवक जमसाली मोहल्ले का रहने वाला है और दूसरा 22 वर्षीय युवक हटनाला का रहने वाला है। इसके अलावा डलहौजी अस्पताल से संबंधित एक 28 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके साथ ही चंबा जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 23 पहुंच गया है। हिमाचल में संक्रमितों का आंकड़ा 1384 तक पहुंच गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


