-
Advertisement

26 जनवरी और 15 अगस्त मनाने में है बहुत अंतर, आप भी जानें यहां
नई दिल्ली। 26 जनवरी (26 January), 2022 को हम लोग अपना 73वां गणतंत्र दिवस बनाएंगे। इस दिन पूरे देश में देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और तिरंगा (Tiranga) फहराया जाता है। साल 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था। स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। 26 जनवरी, 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। यानी 2 साल 11 महीने और 18 दिन बाद संविधान लागू हुआ था। इस दिन भारत (India) को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें:दिल्ली के बाद अब हिमाचल में मिलेगी फ्री बिजली, बस करना होगा ये काम
वहीं, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1947 में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। इस दिन भी देशभर में देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और तिरंगा फहराया जाता है, लेकिन 15 अगस्त और 26 जनवरी को मनाने का तरीका अलग-अलग है। दोनों ही दिन अलग-अलग तरीके से झंडा (Flag) फहराया जाता है।
- 15 अगस्त (15 August) को तिरंगे को ऊपर की ओर खींचकर फहराया जाता है।
- 15 अगस्त को तिरंगे का ध्वजारोहण किया जाता है।
- गणतंत्र दिवस पर झंडा ऊपर ही बंधा होता है और इसे वहीं खोलकर फहराया जाता है।
- स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराना कहा जाता है, गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया जाता है।
- गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति (President) झंडा फहराते हैं।
- स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं।
- गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर झंडा फहराया जाता है।
- स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर झंडा ध्वजारोहण किया जाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group