-
Advertisement
#Corona Breaking: हिमाचल में अब तक 74 नए मामले, 153 ठीक- चार की गई जान
Last Updated on September 26, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 74 मामले सामने आए हैं। वहीं, 153 लोग ठीक हुए हैं। आज चार की मृत्यु हुई है। कांगड़ा (Kangra), शिमला व ऊना (Una) जिला में मृत्यु दर्ज की गई हैं। हिमाचल में आज कांगड़ा से 29, मंडी से 25, चंबा से आठ, हमीरपुर से छह, लाहुल स्पीति से तीन, कुल्लू से दो व ऊना से एक मामला आया है। वहीं, मंडी के 93, ऊना के 26, बिलासपुर के 14, कुल्लू (Kullu) के 12 व हमीरपुर के आठ कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 13753 पहुंच गया है। अभी 3893 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 9685 लोग ठीक हो चुके हैं। 156 की कोरोना के चलते मृत्यु हुई है। प्रदेश में आज अब तक 1987 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 817 नेगेटिव रहे हैं। 1126 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 44 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 249 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: कांगड़ा जिला में तीन की मृत्यु, दो ऊना के निवासी
कांगड़ा जिला में आज तीन कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की मृत्यु हुई है। इसमें दो ऊना निवासी शामिल हैं। इन्हें ऊना से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा कांगड़ा रेफर किया गया था। दौलतपुर कांगड़ा (Kangra) निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हुई है। बुजुर्ग को आज ही सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुजुर्ग टाइप टू मधुमेह आदि बीमारियों से ग्रस्त था। आज सुबह बुजुर्ग ने अंतिम सांस ली। मंधवारा घनारी जिला ऊना की 45 वर्षीय महिला ने भी मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में दम तोड़ा है। महिला को 21 सितंबर को टांडा में भर्ती करवाया गया था। महिला गई बीमारियों से ग्रस्त थी। आज सुबह करीब पौने छह बजे महिला ने दम तोड़ दिया। घनारी तहसील अंब ऊना की 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला को डीसीएचसी में 25 सितंबर को भर्ती करवाया गया था। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी और टाइप टू मधुमेह से पीड़ित थी। आज सुबह करीब दस बजे महिला की मौत हो गई।