-
Advertisement
इस पहाड़ी शहर में स्कूल खुले: 80 टीचर Covid-19 पॉजिटिव, 84 स्कूल 5 दिनों के लिए बंद
देहरादून। कोरोना काल में सरकार द्वारा स्कूल खोलने का निर्णय कितना उचित और कितना अनुचित है ये तो सरकार को ही पता होगा लेकिन सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से बच्चों के बीच इस महामारी के फैलने का जोखिम जरूर बढ़ गया है। ताजा मामला पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) के पौड़ी जिले से सामने आया है। जहां पर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की तरह ही 2 नवंबर से स्कूलों में नियमित तौर पर कक्षाओं का संचालन शुरू किया जा चुका है। इस सब के बीच जिले में 80 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कोराना हो गया है। इसके बाद जिले के पांच ब्लाकों के कुल 84 स्कूलों को अगले पांच दिनों के लिए बंद करवा दिया गया है।
स्कूल खुलने के पहले ही दिन छात्र पाया गया था पॉज़िटिव
सूत्रों द्वारा इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इन शिक्षकों ने स्कूल खुलने से पहले COVID-19 की जांच कराई थी, जबकि सरकार की ओर से पहले ही जांच कराने का आदेश दिया गया था। इस विषय में सवाल पूछे जाने पर उत्तराखंड के स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारी अमित नेगी का कहना है कि प्रदेश के सभी 13 जिलों के जिलाधिकारियों ने ऑन-ड्यूटी स्कूल शिक्षकों की Covid-19 टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: #Corona _ Update: हिमाचल में कम हुआ Recovery Rate, डेथ रेट बढ़ा- अभी 3527 एक्टिव केस
बता दें कि उत्तराखंड में कोविड 19 के चलते आठ माह बंद रहने के बाद बीते सोमवार से स्कूल खुलने के पहले ही दिन अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में 18 वर्षीय छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। अल्मोड़ा जिला प्रशासन के अनुसार, कोविड—19 से ग्रस्त छात्र बारहवीं में पढ़ता है और उसके संपर्क में आए एक दर्जन से ज्यादा छात्रों को क्वारंटीन में रखा गया है और स्कूल को तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है।

