-
Advertisement
16 साल की ‘अनपढ़ लड़की’ के A/C में आ गए 10 करोड़ और उसे पता भी नहीं; पुलिस-बैंक सब सकते में
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित एक गांव में रहने वाली एक 16 साल की एक लड़की सरोज के अकाउंट में 10 करोड़ रूपए आ गए और उसे इस बात का पता तक नहीं चल सका। इस बीच किसी काम से वह बैंक पहुंची। जहां पर अपने अकाउंट बैलेंस की जानकारी लेने पर उसे जो जवाब मिला उसे सुनकर लड़की के पैरों तले की जमीन खिसक गई। बैंक कर्मचारी द्वारा लड़की को बताया गया कि उसके खाते में 9 करोड़ 99 लाख 4 हजार 736 रुपए हैं। वहीं, बैंक कर्मचारी को भी जब इस बात का शक हुआ कि उसके खाते में इतनी रकम कैसे आ सकती है, तो उसने तुरंत ही खाते के लेनदेन पर रोक लगा दी और पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर खुला था खाता
वहीं, जब पुलिस ने लड़की से खाते के संबंध में सवाल-जवाब किया तो उसने बताया कि कानपुर देहात के नीलेश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने करीब दो साल पहले उसे फोन किया था और उससे अपने आधार कार्ड का विवरण और उसकी तस्वीर भेजने को कहा था, ताकि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धनराशि मिल सके। लड़की ने बताया कि उसने कुमार को विवरण भेजा था, लेकिन उसके बाद उससे कभी बात नहीं हुई। उसने पुलिस को बताया कि जिस नंबर से नीलेश कुमार उसे फोन करता था, वह अब बंद हो चुका है।
यह भी पढ़ें: दांत साफ करते समय शख्स ने गलती से निगला Toothbrush, सर्जरी कर निकलवाया
उसने यह भी कहा कि उसे नहीं पता कि उसके खाते में पैसा कहां से आया। वहीं, सरोज के खाते से हुए लेनदेन के बारे में जानकारी देते हुए सरोज ने बताया कि लड़की ने 10,000 रुपए से लेकर 20,000 रुपए तक की राशि कई बार जमा की थी और निकाला था। लड़की द्वारा बताया गया कि वह ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है। वहीं, अब इस मामले पर पॉलिसी का कहना है कि जांच की जा रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। साइबर विशेषज्ञ मनी ट्रेल की भी जांच कर रहे हैं।
