-
Advertisement

मनाली में आग का तांडवः लकड़ी के 9 खोखे जलकर राख, लाखों का नुकसान
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के साथ रांगड़ी में शुक्रवार को आग का तांडव देखने को मिला। यहां लकड़ी के 9 खोखों में अचानक आग लग गई। जिसमे 28 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। राहत वाली बात यह है कि 50 लाख रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इन लकड़ी के खोखों में नेपाली मूल के परिवार रहते थे। जो यहां पर मेहनत-मजदूरी कर रहे थे।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आगज़नी में सभी परिवारों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। इसके अलावा साथ लगती संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। मनाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों के बयान भी दर्ज किए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।