-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Himachal में एक्टिव केस एक हजार पार, आए 94 नए मामले-18 ठीक
शिमला। हिमाचल (Himachal) में सोमवार को अब तक कोरोना (Corona) के 94 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सिरमौर (Sirmaur) के नाहन में कोरोना (Corona) के 31 नए मामले आए हैं। यह सभी मामले गोबिंदगढ़ मोहल्ला से हैं। कांगड़ा जिला में 16, सोलन से 15, बिलासपुर से 11, मंडी से 10, शिमला से पांच, चंबा से तीन, ऊना से दो और हमीरपुर में एक मामला आया है। हिमाचल में आज 18 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें कुल्लू के 6, ऊना जिला के चार, मंडी के तीन और चंबा और शिमला के दो-दो व सोलन का एक मरीज शामिल है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2270 पहुंच गया है। एक्टिव केस एक हजार पार हो गए हैं। अभी 1025 एक्टिव केस हैं। अब तक 1220 लोग ठीक हो चुके हैं। जिला बिलासपुर के एम्स के निर्माण कार्य में काम कर रहे 11 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी बिहार राज्य से संबंध रखते हैं जो एम्स में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। इन सभी मजदूरों की उम्र 21 साल से लेकर 38 साल के बीच है। डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि जिला बिलासपुर के एम्स निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे 11 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिन्हें कोविड आयुर्वेदिक अस्पताल चांदपुर लाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा में Armed और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए बदले नियम
यह भी पढ़ें: सुंदरनगरः कोरोना सैंपल लिया ही नहीं और महिला को लेने घर पहुंच गई टीम
सोलन में 15 मामले आए हैं। इसमें बरोटीवाला से एक आरोपी, बद्दी से पॉजिटिव केस के सीधे संपर्क वाले तीन, परवाणू में पॉजिटिव के सीधे संपर्क वाले एक, मानपुरा में संस्थागत क्वारंटाइन चार, परवाणू सेक्टर चार में क्वारंटाइन सेंटर से तीन मामले आए हैं। वहीं, बद्दी से आईएलआई लक्षण वाला एक पॉजिटिव आया है। नालागढ़ चौकीवाला से एक और नालागढ़ से एक और पॉजिटिव आया है। यह रैंडम सैंपल से पॉजिटिव आए हैं। जिला सिरमौर में 31 नए पॉजिटिव आए मामलों में से 11 युवक/पुरुष जिनकी उम्र 15 से 68 वर्ष के बीच है तथा 14 युवती/महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 12 से 60 वर्ष के बीच है और 6 बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 2 से 8 वर्ष के बीच है। जिला में अब एक्टिव केसों कि संख्या बढकर 210 हो गई है। नाहन से आए 31 मामलों के साथ हिमाचल में कुल आंकड़ा 2200 पार हो गया है। अभी 2218 कुल मामले हो गए हैं। एक्टिव केस (Active Case) 986 हो गए हैं। अब तक 1207 लोग ठीक हुए हैं।
कांगड़ा जिला में आए मामलों की डिटेल
कांगड़ा जिला में जिया पालमपुर निवासी 49 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह 19 जुलाई को केरला से आया है। जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती है। वहीं, 31 वर्षीय महिला और उसकी 6 साल की बेटी भी संक्रमित पाई गई है। यह सीएसआईआर पालमपुर निवासी हैं। पहले पॉजिटिव आए मामले के संपर्क वाले हैं। वहीं सीएसआईआर पालमपुर में काम करने वाला 58 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह भी पहले पॉजिटिव आए मामले के प्राइमरी कांटेक्ट से है। 58 वर्षीय व्यक्ति को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, महिला और उसकी बेटी को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जाएगा। इससे पहले कांगड़ा जिला में पपरोला बैजनाथ का 30 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव आया है। यह 21 जुलाई को लेह से लौटा है। इसे एमएच पालमपुर शिफ्ट किया जा रहा है। बारीखास पालमपुर का 21 साल का आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह 19 जुलाई को बैंगलुरू से लौटा है। इसे भी एमएच पालमपुर शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: शिमला Advocate General और एचआरटीसी एमडी ऑफिस बंद, कर्मी होम क्वारंटाइन
थरेर बैजनाथ का 21 वर्षीय आर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है। इसे एमएच पालमपुर शिफ्ट किया जा रहा है। कुकेना तारागढ़ बैजनाथ का 56 वर्षीय पैरामिलिट्री जवान भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 18 जुलाई को श्रीनगर से आया है। इसे कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। होल्टा कैंट का 40 साल का आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह 21 जुलाई को लेहर से आया है। जवान को एमएच पालमपुर शिफ्ट किया जा रहा है। समकेहड़ तहसील जवाली के कोरोना पॉजिटिव आए आर्मी जवान के संपर्क में आने से एक 45 वर्षीय महिला और उसकी 26 वर्षीय बहू पॉजिटिव आई हैं। इन्हें एमएच पठानकोट शिफ्ट किया जा रहा है। आर्मी जवान पहले ही एमएच पठानकोट में भर्ती है। आर्मी जवान के संपर्क में आई 19 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव पाई गई है। यह चबुआ जवाली तहसील से संबंधित है। तहसील जवाली के चलवाड़ा में 25 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। यह पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के प्राइमरी संपर्क से है। इसे भी कोविड केयर सेंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए युवकों ने उपप्रधान पर रॉड से किया Attack
तालियां तहसील जवाली का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह 20 जुलाई को मथुरा से लौटा है। इसे कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। अमलेला तहसील जवाली का 45 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 19 जुलाई को वेस्ट बंगाल से आया है। यह पैरामिलिट्री फोर्स का जवान है। इसे भी कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। बरवाड़ा तहसील देहरा की 57 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला 21 जुलाई को राधा स्वामी ब्यास से लौटी है। महिला को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। हिमाचल में आज 1961 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 1485 नेगेटिव रहे हैं। अभी 458 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 18 पाॅजिटिव मामले हैं। बाकी पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।
ये भी पढ़ें: कोरोना काल में लापरवाही, Himachal में बेटे की जगह बाप को बता दिया Positive
ऊना में बीएसएफ का जवान और यूएई से लौटा युवक पॉजिटिव
ऊना में 2 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं, जबकि 28 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। वहीं, 11 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से 7 पॉजिटिव रहे हैं और 4 नेगेटिव पाए गए हैं। अंब उपमंडल के गांव डूहल भंगवाला का 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह यूएई से लौटा था और यह संस्थागत क्वारंटाइन है। उपमंडल अंब के मुबारिकपुर का 56 वर्षीय बीएसएफ का जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह सिलीगुड़ी बंगाल से लौटा था। यह घर पर क्वारंटाइन है। जिला मंडी में पॉजिटिव मामलों में जोनल हास्पिटल मंडी के गायनी वॉर्ड की स्टाफ नर्स, मेडिकल कॉलेज नेरचौक के चार कर्मचारी और गोहर थाने का कुक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: BJP के यह विधायक हुए Home Quarantine, फेसबुक पर पोस्ट कर दी जानकारी
अभी सिर्फ गोहर थाने को सील किया गया है जबकि जोनल हास्पिटल मंडी के गायनी वॉर्ड को बीती रात को ही सैनिटाइज कर दिया गया है। वहीं, इस पर आगामी निर्णय आज लिया जाएगा। जोनल हास्पिटल मंडी के तैनात महिला सुरक्षा कर्मचारी के बच्चे और पिता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती किया गया था जहां इनके सैंपल लिए गए थे। यह सभी पॉजिटिव पाए गए हैं। मेडिकल कालेज नेरचौक (Medical college nerchowk) के चार वॉर्ड अटेंडेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज कॉलेज प्रबंधन इस संदर्भ में आगामी निर्णय लेगा। वहीं एक मामला बगस्याड से और एक सरकाघाट से भी सामने आया है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- Coronavirus से लड़ेंगे और जीतेंगे, वैक्सीन पर तेजी से हो रहा काम
सराहकड़ का वरिष्ठ नागरिक कोरोना पॉजिटिव
हमीरपुर। तहसील हमीरपुर के गांव सराहकड़ का एक 74 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही जिला में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 300 हो गई है। इनमें से 276 लोग ठीक हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि सोमवार शाम तक जिला में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 21 हो गई है। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि सोमवार को पॉजीटिव पाए गए सराहकड़ के वरिष्ठ नागरिक को गृह संगरोध में रखा गया था। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
चंबा में तीन निकले पॉजिटिव
उधर, जिला चंबा में पॉजिटिव पाए गए लोगों में 47 वर्षीय पुरुष जो कि भरमौर निवासी है और हाल की में राजस्थान कोटा से चंबा में लौटा है। दूसरा मामला 70 वर्षीय महिला जो कि बाथरी से रहने वाली है और हाल की में जालंधर (Jalandhar) से लौटी हुई थी। तीसरी 2 वर्षीय मासूम बच्ची है जो कि बाथरी से रहने वाली है। जिसकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव (positive) पाई गई है। बता दें जिला चंबा से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 जुलाई को 235 सैंपल भेज थे जिनमें तीन पॉजिटिव पाए गए हैं साथ इसमें राहत भरी खबर ये है कि दो मरीज जिला चंबा में आज ठीक भी हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group