-
Advertisement
PMAY के तहत मंडी शहर में 95 लोगों ने बनाए अपने आशियाने
Last Updated on February 9, 2020 by Deepak
मंडी। शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना( Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत 95 लोगों ने अपने आशियाने बना लिए हैं जबकि 181 अन्य मकानों को बनाने का कार्य जारी है। यह जानकारी नगर परिषद मंडी ( Nager parishad Mandi)की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान दी। सुमन ठाकुर ने बतौर अध्यक्ष अपने दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि मंडी शहर में पीएम आवास योजना के तहत 276 मामले स्वीकृत हुए हैं। अभी तक इस योजना के तहत 1 करोड़ 57 लाख 95 हजार की राशि खर्च की जा चुकी है। 110 बेघर लोगों के लिए शहर के साथ लगते छिपणू में घर बनाकर देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में 3 लाख 73 हजार की राशि खर्च करके 104 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: सुकेत के प्राचीन देवी-देवता नहीं आएंगे Shivratri Festival में, सीएम ने किया था आग्रह
सुमन ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन( National Urban Livelihood Mission) के तहत मंडी शहर में 130 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है और 120 स्वयं सहायता समूहों को 12 लाख की राशि आवर्ती कोष के रूप में प्रदान की गई है। यही नहीं 39 स्वयं सहायता समूहों को 95 लाख से अधिक की राशि का बैंक से क्रेडिट लिंकेज भी करवाया गया है। सुमन ठाकुर ने बताया कि शहर को नगर निगम का दर्जा दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है और शहर को एक आदर्श बनाने की दिशा में नगर परिषद कार्य कर रही है। इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद मंडी के अन्य पार्षद और अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…