-
Advertisement
Lahaul में गिरे हिमखंड, चपेट में आने से बर्फ में दबा किसान- Rescue Operation जारी
केलांग। तापमान बढ़ने से लाहुल (Lahaul) में हिमखंड (avalanche) गिरना शुरू हो गए हैं। आज एक ही दिन में दो हिमखंड गिरे हैं। सोमवार को लाहुल स्पीति की ग्राम पंचायत मूरिंग के तहत आने वाले बरगुल गांव में हिमखंड गिरने से एक किसान इसकी चपेट में आ गया। किसान (Farmer) बर्फ में दब गया है। अभी तक किसान को बर्फ के नीचे से नहीं निकाला गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर जब किसान राजेंद्र 42 वर्षीय पुत्र फुचोग निवासी बरगुल अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से हिमखंड का एक बड़ा हिस्सा खिसक गया, जिसकी चपेट में किसान आ गया। सूचना मिलते ही बरगुल, मूलिंग और शिपटिंग के लोग बर्फ में दबे किसान को निकालने में जुट गए। वहीं, इसकी सूचना प्रशासन को भी दी गई।
यह भी पढ़ें: Kullu: नाचते-नाचते पार्वती नदी में गिरा व्यक्ति, पानी के तेज बहाव में लापता
ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन का त्वरित कार्रवाई दल, पुलिस, राजस्व और लोनिवि के मजदूर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मूलिंग पंचायत प्रधान तजिन आंगमो ने कहा कि बर्फ के मलबे में दबे किसान को निकालने की कोशिश जारी है। वहीं, तोद घाटी के दारचा में भी हिमखंड खिसकने से दारचा-केलांग सड़क मार्ग अवरूद् हो गया है। हिमखंड इतना बड़ा था कि मलबा करीब एक किमी के दायरे में फैल गया है, जिससे एक बार फिर सड़क को बहाल करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम केलांग अमर नेगी ने कहा कि हिमखंड की चपेट में आए किसान की तलाश चल रही है। उन्होंने कहा कि इन दिन तापमान बढ़ने से हिमखंड गिरने की संभावना बनी है। इसलिए लोग आवाजाही के समय सावधानी बरतें।