-
Advertisement
शर्मनाक: आतंकी रियाज़ नायकू की मौत के बाद Avantipora में पत्थरबाजी, समर्थन में उतरे लोग
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुलवामा में आतंकियों और सेना के बीच चल रहे एनकाउंटर (Encounter) में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इसमें हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर रियाज नायकू (Riyaz Naikoo) मारा गया है। 8 साल से फरार नायकू पर 12 लाख का इनाम था। इससे पहले, सुरक्षा कारणों से कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवा सस्पेंड कर दी गई थी। वहीं नायकू की मौत की खबर मिलने के बाद उसे जिस जगह पर मारा गया, वहां स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी है। मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके में पथराव किए जाने की सूचना है।
यह भी पढ़ें: Corona in India – 29 हजार के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा, 24 घंटे में 1543 नए मामले
अपनी बीमार मां की तबीयत का हाल जानने गांव आया था आतंकी
बता दें कि मंगलवार को सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि रियाज़ नायकू बेगपोरा आ रहा है, जो उसका ही गांव था। यहां वो अपने परिवार से मिलने आ रहा था और गांव में ही अपने अड्डे में छिपा हुआ था। रियाज़ नायकू अपनी मां की तबीयत का हाल जानने आया था। जैसे ही सुरक्षाबलों को इस बात का इनपुट मिला है, तो गांव को पूरी तरह से घेर लिया गया। जिस घर में रियाज नायकू छिपा हुआ था, वहां पर दो-तीन अन्य आतंकी भी छिपे हुए थे। जिन्हें अब सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों ने रातभर चले ऑपरेशन के बाद बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा में हिज़बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज़ नायकू को मार गिराया। जिस घर में रियाज नायकू छिपा हुआ था, वहां पर दो-तीन अन्य आतंकी भी थे। उन्हें भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। फिलहाल कार्रवाई में शामिल जॉइंट ट्रूप्स को दो आतंकियों के शव बरामद हुए हैं, जिनमें एक रियाज नायकू का है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

