-
Advertisement
Uttarakhand: मुनस्यारी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया गया ट्यूलिप गार्डन, देखें तस्वीरें
देहरादून। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) के प्रसिद्ध पर्यटकों में से एक मुनस्यारी में कश्मीर की तरह एक खास ट्यूलिप गार्डन (Tulip garden) बनकर तैयार हो गया है। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने मुनस्यारी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बनाए गए ट्यूलिप गार्डन की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: CBSE Board: सब हुआ क्लियर, यहां जानें कब आएगा बचे हुए Exam का शेड्यूल
उन्होंने बताया कि गार्डन के पीछे पंचचूली पर्वत श्रृंखला है और पूरी तरह तैयार होने के बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन होगा जिससे मुनस्यारी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस गार्डन को वन विभाग की ओर से बनाया गया है, जहां देसी और विदेशी किस्म के हजारों फूल लगाए गए हैं।
सीएम द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में पंचचूली पर्वत श्रृंखला बर्फ से ढंकी नजर आ रही है। बता दें कि पिथौरागढ़ जिले में पड़ने वाला मुनस्यारी उत्तराखंड के प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। यह इलाका नैनीताल से करीब 264 किलोमीटर दूर है और हर साल यहां हजारों पर्यटक आते हैं।
