-
Advertisement

Lockdown Period के दौरान Himachal में महिलाओं की शिकायतों के निवारण के लिए Counselor नियुक्त
शिमला। लाॅकडाउन अवधि (lockdown period) के दौरान महिलाओं की शिकायतों के निवारण के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने फोन पर परामर्श प्रदान करने के लिए तीन काउंसलर (Counselor) नामित किए हैं, जिनसे 9805520079, 9805520097 और 9736011071 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Himachal Cabinet: सरकार ने रोकी इनकम टैक्स देने वालों को मिलने वाली सब्सिडी
हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने लाॅकडाउन की अवधि के दौरान पीड़ित महिलाओं तक पहुंचने और उनकी शिकायतों के निवारण के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9459886600 भी शुरू किया है। शिकायतें आयोग की ईमेल आईडी [email protected] पर भी दर्ज की जा सकती हैं। इसके अलावा आयोग से उनके कार्यालय नंबरों 0177-2622929 व 0177-2627171 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags