-
Advertisement
J&K: कुलगाम में नाके पर हुए Attcak में एक पुलिसकर्मी शहीद; बडगाम से पांच आतंकी गिरफ्तार
श्रीनगर। दुनियाभर में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच जहां हर कोई अपने घर से बाहर निकलने से पहले 10 बार सोच रहा है। वहीं भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आतंकी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले से सामने आया है। जहां पर फिसल यारीपोरा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त नाके पर अचानक से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: Lockdown में घरेलू हिंसा के सबसे अधिक Case उत्तराखंड और हरियाणा से सामने आए
आतंकियों ने पहले ग्रेनेड दागे और फिर गोलियां चलाते हुए भाग निकले। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद अमीन शहीद (martyr) हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है। यह हमला शाम साढ़े पांच बजे के करीब हुआ।
लश्कर-ए-तैयबा का टॉप ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सर्च ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी जहूर वानी (Zahoor wani) समेत पांच आतंकियों को गिरफ्तार (Arrested) किया। शनिवार को बडगाम पुलिस, 53 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) की 153 बटालियन ने यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जहूर वानी को अरिजल गांव से पकड़ा गया है। जहूर वानी से पूछताछ के बाद सुरक्षाकर्मियों ने आतंकियों के एक ठिकाने को भी अपने कब्जे में लिया है।
पुलिस ने बताया कि यह ठिकाना सुरंगनुमा था। पुलिस ने वानी के पास से हथियार व गोला-बारूद बरामद किए हैं और केस दर्ज कर लिया है। जहूर वानी से पूछताछ के बाद उनके चार अन्य सहयोगी यूनिस मीर, असलम शेख, परवेज शेख और रहमान लोन को भी गिरफ्तार किया गया है। ये सभी खान साहिब के रहने वाले हैं। ये सभी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के रहने आदि का प्रबंध करते थे।
