-
Advertisement
Covid-19 संकट के बीच सेवानिवृत इंजीनियर राम किशन चौधरी कर रहे सेवा
कांगड़ा। सेवानिवृत इंजीनियर राम किशन चौधरी (Retired engineer Ram Kishan Chaudhary) ने सिविल अस्पताल कांगड़ा व डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में डाक्टरों व नर्सों को एन-95 मास्क (Mask) वितरित किए। रामकिशन चौधरी समाजसेवा के लिए हर वक्त आगे रहते हैं,कोरोना संकट की घड़ी में भी उन्होंने हमेशा अपने आप को आगे रखा है।
चौधरी अभी तक लगभग 15 हजार मास्क और आठ क्विंटल राशन प्रवासी मजदूरों में बांट चुके हैं। उन्होंने मदद के लिए कांगड़ा में कोविड-19 (Covid-19) कार्यालय भी खोला हैं,जहां कोई भी जरूरतमंद सामान ले सकता है।