-
Advertisement
अलग से हिमाचल रेजीमेंट बनाने की खबर हुई सोशल मीडिया पर वायरल; Indian Army ने बताना पड़ा सच
नई दिल्ली। देश भर में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सब को अपने-अपने घरों पर बैठा है। इस दौरान सरकार द्वारा कुछ ख़ास तरह के बाजारों को खोलने की ही अनुमती दी गई है, लेकिन इस सब के बीच बिना किसी अनुमति के चल रहा अफवाहों का रोज एक नया बखेड़ा खड़ा कर दे रहा है। अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से सामने आया है। जहां वायरल हो रहे एक मैसेज की सच्चाई से लोगों को वाकिफ कराने के लिए खुद सेना को आगे आना पड़ा।
यह भी पढ़ें: ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच हुआ Corona positive रत्ती की महिला का अंतिम संस्कार
यहां जानें कौन सा फेक मैसेज हो रहा था वायरल
दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें लिखा है- ‘हिमाचली युवाओं को हार्दिक बधाई। हिमाचल रेजीमेंट (Himachal Regiment) को मिली मंजूरी। कांगड़ा (Kangra) में हिमाचल रेजीमेंट का मुख्यालय होगा। 9 कोर के अंडर होगी रेजीमेंट, 20 साल बाद सच होगा सपना। इस रेजीमेंट में हिमाचल प्रदेश और जम्मू कशमीर के पहाड़ी युवक ही भर्ती होंगे। सैन्य आधिकारी सीधी परीक्षा से आएंगे, जबकि सिपाही से लेकर सूबेदार तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कशमीर के पहाड़ी जिलों व पजांब के पठानकोट से भर्ती होंगे। पठानकोट जिला की सिर्फ पठानकोट तहसील के युवाओं की ही भर्ती होगी।’
यह भी पढ़ें: HP High Court के पूर्व मुख्य न्यायाधीश का निधन, कोरोना रिपोर्ट आई Positive
इंडियन आर्मी ने ट्वीट कर हटाया सच से पर्दा
https://twitter.com/adgpi/status/1264956041373954048
जिसके बाद अब भारतीय सेना द्वारा इस वायरल मैसेज (Viral Message) का सच बताया गया है। भारतीय सेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एडीजीपीआई) के अतिरिक्त महानिदेशालय ने कहा, ‘भारतीय सेना में एक अलग हिमाचल रेजिमेंट बनाने की कोई योजना नहीं है।’इस तरह की अफवाहों से दूर रहने का आग्रह करते हुए ADGPI की तरफ से आगे लिखा गया- ‘सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि हिमाचल रेजीमेंट का मुख्यालय कांगड़ा में होगा। हम अनुरोध करते हैं इस तरह की सूचनाएं पूरी तरह से फेक हैं और इस तरह से मैसेज से बचें।’

