-
Advertisement
टांडा में डॉक्टरों और नर्सों को बांटे एन-95 मास्क
Last Updated on June 1, 2020 by Deepak
कांगड़ा। सेवानिवृत्त इंजीनियर समाजसेवी राम किशन चौधरी ने आज डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा में डॉक्टरों व नर्सों को एन-95 मास्क वितरित किए। राम किशन चौधरी कोविड-19 वैश्विक महामारी में लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस संकट की घड़ी में राम किशन चौधरी ने अहम भूमिका निभाई है। वह रोजाना अपने कार्यालय में बैठकर भी लोगों की मदद करते हैं। राम किशन चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते मास्क और प्रवासी मजदूरों को राशन में बांट चुके हैं। आगे भी उनका अभियान ऐसे ही चलता रहेगा।