-
Advertisement
कोरोना राहतः Kangra में आठ मरीज हुए ठीक, हिमाचल में रिकवरी रेट 50 फीसदी पहुंचा
धर्मशाला। हिमाचल में रिकवरी रेट 50 फीसदी से अधिक हो गया है। कांगड़ा (Kangra) जिला में आज अब तक कोरोना पॉजिटिव का एक नया मामला सामने आया है। वहीं, आठ मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने वालों में ज्वालामुखी की 41 वर्षीय महिला, दौलतपुर का 30 वर्षीय युवक, कुठेहड़ की 28 वर्षीय महिला और उसका सात साल का बेटा, कमलेहर पालमपुर (Palampur) का 28 वर्षीय युवक, संघोल पालमपुर का 42 वर्षीय व्यक्ति, थुरल का 27 वर्षीय युवक व इंदौरा का 60 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इन सभी की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसमें दो कोविड (Covid) केयर सेंटर बैजनाथ (Baijnath) में थे और बाकी डाढ़ में थे। इन्हें कोविड सेंटर से छुट्टी देकर घर भेजा जा रहा है। वह अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Corona Update:पंचरूखी का छात्र निकला Positive, 31 को आया था दिल्ली से
बता दें कि आज मझैरनू, पंचरूखी निवासी 16 वर्ष का छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। यह किशोर 31 मई को दिल्ली से आया था और परौर में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। कांगड़ा जिला में अब कुल मामले 106 हो गए हैं। एक्टिव केस (Active Case) 47 रह गए हैं। अब तक 58 लोग ठीक हुए हैं। एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आंकड़ा 401 पहुंच गया है। अब तक एक्टिव केस 194 हैं। अब तक 202 मरीज ठीक हुए हैं। पांच की मृत्यु हुई है।


