-
Advertisement
लगातार दूसरे दिन बढ़े Petrol और Diesel के दाम; कल 83 दिन बाद बढ़ा था रेट
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी की गई। पिछले कल यानी रविवार को हुई बढ़ोतरी से पहले अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में उथल-पुथल के चलते सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 83 दिन तक ईंधन की कीमतें स्थिर रखी थीं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन Petrol और Diesel के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। रविवार को भी पूरे देश में इतने ही दाम बढ़ाए गए थे।
यह भी पढ़ें: Delhi में 2.1 तीव्रता का Earthquake; पिछले दो महीने में 14वीं बार लगे झटके
4 महानगरों में ये रहा डीजल पेट्रोल का आज का रेट
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब बढ़त के साथ 72.46 रुपए प्रति लीटर पर आ गई है। वहीं, डीजल बढ़त के साथ 70.59 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 74.46, 79.49 और 76.60 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 66.71, 69.37 और 69.25 रुपए है। एक तेल कंपनी के अधिकारी ने बताया कि अब तेल की कीमतों में प्रतिदिन होने वाले बदलाव को फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे अब देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव फिर से देखा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: रिचर्ड डॉकिन्स Award से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बने जावेद अख्तर
सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई थी
16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल (Crude oil price) की कीमतों को लेकर भारी उथल-पुथल होना था। सरकार के पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (Excise duty) तीन रुपए प्रति लीटर बढ़ाए जाने के तुरंत बाद इनकी कीमतें स्थिर हो गईं। बाद में छह मई को सरकार के पेट्रोल पर 10 रुपए और डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क (Excise duty) और बढ़ाने के बावजूद इनकी कीमतें स्थिर बनी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के रिकॉर्ड निचले स्तर पर चले जाने से कंपनियों के जो लाभ हुआ उन्होंने इससे सरकार द्वारा बढ़ाए गए उत्पाद शुल्क की बढ़ोतरी की।
