-
Advertisement
J&K: अनंतनाग में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित सरपंच को मारी गोली, हुई मौत
अनंतनाग। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अनंतनाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर आतंकियों ने एक सरपंच की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी है। मृतक सरपंच कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) था। बताया जा रहा है कि ये आतंकी सेना के ऑपरेशन से बौखलाए हुए हैं और इसी वजह से उन्होंने यह कायराना हरकत की है। गौरतलब है कि बीते दो दिनों में हिजबुल मुजाहिदीन के नौ आतंकी मारे गए हैं जिनमें से तीन टॉप कमांडर हैं।
यह भी पढ़ें: Assam सरकार का बड़ा फैसला: स्कूल, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में Free होगा एडमिशन
उमर अब्दुल्ला और महबूबा ने की हत्या की निंदा
https://twitter.com/OmarAbdullah/status/1269979069656870912
आज मारे गए सरपंच का नाम अजय पंडिता बताया गया है। इस मामले की तरफ निंदा की जा रही है। सूबे के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने आतंकियों द्वारा की गई इस हत्या की निंदा की है। इस घटना पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अनंतनाग में सरपंच अजय पंडिता की हत्या के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं एक जमीनी राजनीतिक कार्यकर्ता पर ऐसे हमले की निंदा करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा शांति प्रदान करे।
https://twitter.com/MehboobaMufti/status/1269978759777652736
वहीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के ट्विटर हैंडल से उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने इस घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, ‘दिल दहला देने वाली खबर। मृतक परिवार के लिए संवेदना प्रकट करती हूं। कश्मीर में राजनीतिक स्पेस का खत्म होना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। वे दोनों तरफ से फंस गए हैं। एक तरफ प्रतिशोधी सरकार है जो उनपर दंडात्मक कार्रवाई कर रही है और दूसरी तरफ आतंकी।
हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है
रिपोर्ट्स के अनुसार सरपंच अजय पंडिता को आतंकियों ने लोकबावन लर्कीपोरा के पास गोली मारी। घायल सरपंच को जीएमसी अनंतनाग अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर, छानबीन शुरू कर दी है।
