-
Advertisement
Video: ये बंदा समझ गया है ‘अंडे का फंडा’; किया कुछ ऐसा की बन गया World Record
नई दिल्ली। ‘आओ सीखाऊं तुम्हें अंडे का फंडा; ये नहीं प्यारे कोई मामूली बंदा’ ये गाना तो आप सब ने सुन ही रखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बंदे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अंडे (Egg) के फंडे को पूरी तरह से समझ चुका है और अब वह कोई मामूली शख्स भी नहीं रहा है। क्योंकि उसने अपने इसी फंडे का इस्तेमाल करते हुए गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में अपना नाम दर्ज कर लिया है। दरअसल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले इस लड़के ने अंडों के साथ ऐसा खेल करता है, जिसे देखकर ग्रेविटी पर शक सा हो जाता है। इस बंदे का नाम मोहम्मद एबेलहैम मुक्बेल है।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: आज सामने आए Covid-19 संक्रमण के 25 नए मामले, 37 लोग हुए स्वस्थ
अंडों का सेंटर ऑफ मास पता लगाना जानता है ये बंदा
https://www.instagram.com/p/CBTk4LbgVbK/?utm_source=ig_web_copy_link
ये लड़का मलेशिया की राजधानी कुआला लुम्पुर का रहने वाला है, जिसने अंडे के ऊपर अंडे बेलेंस करके दुनिया को चौंका दिया है! बता दें की इस बंदे की बेहतरीन कला का वीडियो ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो (Video) को अब तक 1 लाख 30 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को ये वीडियो को देखकर हैरानी भी हो रही है। और हां, उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आपने पहले कभी कुछ ऐसा देखा है?’ दरअसल, मोहम्मद एबेलहैम मुक्बेल ने 10 अप्रैल 2020 सबसे अधिक 3 अंडों को एक के ऊपर एक सिलसिलेवार तरीके से लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। मुकबेल सभी अंडों का सेंटर ऑफ मास पता लगाना जानते हैं। इसी की मदद से वो अंडों की बिल्डिंग सी बना देते हैं, जो किसी आम शख्स के लिए नामुमिकन काम है। इसमें माहिर होने के लिए आपको प्रेक्टिस, एकाग्रता और सब्र की बेहद जरूरत होती है।

