-
Advertisement
Video : मुंह पर बिठाई 60 हजार मधुमक्खियां, 24 साल के लड़के ने बनाया ‘World Record’
नई दिल्ली। मधुमक्खी को देखकर बड़े-बड़े लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। लोग इनसे कोसों दूर भागने लगता है लेकिन एक 24 साल के लड़का मधुमक्खियों को कुछ समझता ही नहीं। इस लड़के ने 60 हजार मधुमक्खियों को अपने मुंह पर 4 घंटे तक बैठाने का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ (Guinness World Records) बनाया है। इस लड़के का नाम है नेचर एमएस। यह पेशे से एक मधुमक्खी पालक है और इसने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
नेचर एमएस ने चार घंटे, 10 मिनट और पांच सेकंड तक मधुमक्खियों (Bees) को अपने मुंह पर रखा। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से उनके सिर से लेकर कंधे तक मधुमक्खियों का पूरा झुंड बैठा हुआ है। यह वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। नेचर एमएस ने बताया कि मधुमक्खियां मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं और मैं दूसरों को भी अपने दोस्तों से प्यार करना सिखाना चाहता हूं। एमएस के पिता संजय कुमार पेशे से ‘मधुमक्खी पालक’ है और उन्हें इस की वजह से कई अवार्ड भी मिल चुके हैं, साथ ही वह शहद का भी बिजनेस करते हैं।
https://www.facebook.com/GuinnessWorldRecords/videos/10155983676179032/
एमएस ने कहा कि मैं अपने जीत का पूरा श्रेय अपने पिता को देना चाहता हूं क्योंकि जब मैं बच्चा था तभी से मेरे पिता मुझे यह सीखाते थे कि किस तरह से मधुमक्खियों को अपना दोस्त बनाकर उनके साथ रहा जाता है और उनके साथ किस तरह का व्यवहार करना है। वह 7 साल से के थे जब से वह मधुमक्खियों को अपने चेहरे पर बैठाते हैं। नेचर एमएस ने कहा कि स्टंट के शुरुआत में मैं मधुमक्खियों की रानी को ढूंढ़ कर सबसे पहले सिर पर रखकर यह स्टंट करने की कोशिश की और फिर देखते ही देखते सारी मधुमक्खियां आकर मेरे मुंह पर बैठ जाती थी और मेरा सिर ढक जाता था।

