-
Advertisement
जब दोस्त पार्टी करने को बोलें तो ऐसे करें इनकार, Mumbai Police ने दिया जबरदस्त Solution
Last Updated on June 24, 2020 by saroj patrwal
मुंबई। मुंबई पुलिस अक्सर अपने मजेदार वीडियो मैसेज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। मुंबई पुलिस का ताजा मैसेज सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) को लेकर है। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू सिंह का सबसे पॉपुलर सॉन्ग ‘एक मैं और एक तू..’ का सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral) हो रहा है। इस गाने के जरिए मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का जरूरी मैसेज दिया। मुंबई पुलिस का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Facebook टिप्पणी पर भड़की श्री गुरु रविदास महासभा, आरोपी मांगी गिरफ्तारी
https://www.instagram.com/p/CBw9UWJF2_7/
इस क्रिएटिव पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने की लाइन शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने कैप्शन में लिखा, ‘जब कोई पार्टी एनिमल दोस्त आपसे पार्टी करने को बोले तो आपका जवाब क्या होना चाहिए।’ नीचे वीडियो में नीतू सिंह गाती हैं, ‘दूरियां… वक्त आने पर मिटाएंगे।’ मुंबई पुलिस का ये जवाब काफी पसंद किया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह पोस्ट किया है और इसको सिर्फ 6 घंटे में 31 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग मुंबई पुलिस के इस पोस्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुंबई पुलिस रोज न रोज कई मजेदार पोस्ट लाते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जो कोई नहीं सोच सकता, उसको मुंबई पुलिस ही सोच सकती है।’
https://www.instagram.com/p/CBKMVnglffH/