-
Advertisement
विस अध्यक्ष के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत, पढ़े क्या है मामला
Loksabha Election: शिमला। हिमाचल प्रदेश में चुनावी बेला में आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया (Vidhansabha Speaker Kuldeep Singh Pathania) के खिलाफ शिकायत की गई है। बीजेपी विधायक हंसराज चौहान (BJP MLA Hansraj Chauhan)ने चुनाव आयोग से की गई शिकायत में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि संवैधानिक पद पर रहते हुए मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह (Congress candidate Vikramaditya Singh)के पक्ष में विस अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार कर मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन किया है।

चुनाव आयोग को बाकायदा पत्र लिखा गया है
इस संबंध में हिमाचल प्रदेश बीजेपी की ओर से चुनाव आयोग (Election Commission) को बाकायदा पत्र लिखा गया है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस सरकार पर आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) का पालन नहीं करने का जिक्र किया गया है। बीजेपी की ओर से लिख पत्र कहा गया है कांग्रेस सरकार और उसकी एजेंसियां आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं और इस संबंध में निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष शिकायतें भी दर्ज की गई हैं। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बैठकों को संबोधित कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें भरमौर जिले में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मंडी से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के साथ मंच साझा करते हुए पाया गया था।
संजू

