-
Advertisement
नहीं प्रिंट हो सका है ECHS कार्ड: तो 31 दिसंबर तक अस्थायी स्लिप पर ही करवाएं इलाज
शिमला/नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) समेत पूरे देश में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच अभी तक अपना कार्ड (Card) प्रिंट ना करा पाने वाले ईसीएचएस लाभार्थियों के लिए राहत भारी खबर है। दरअसल ईसीएचएस सेंट्रल आर्गेनाइजेशन ने इन कार्डों के लिए आवेदन करने के बाद मिली अस्थायी स्लिप (Temporary Slip) को कार्ड के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए 30 जून से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 तक वैध कर दिया है। अब इसके लिए लाभार्थियों को पॉलीक्लीनिक आने की कोई जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें: Solan में युवक और युवती तो Kullu के भुंतर में फंदे पर लटका मिस्त्री
इसी महीने खत्म होने वाली थीं कार्ड वैधता
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कोविड-19 (Covid-19) महामारी फैलने से पहले ही अधिकतर लोगों ने इस कार्ड के लिए आवेदन किया था। इस दौरान कार्ड बनने तक उन्हें एक अस्थायी स्लिप इलाज करवाने के लिए दी गई थी। वहीं अब महामारी का प्रसार हो जाने के कारण कई लोगों के कार्ड अभी तक नहीं प्रिंट हो पाए हैं। वहीं उन्हें उन्हें आवेदन के वक्त दी गई स्लिप की वैधता 30 जून को समाप्त होने वाली थी। जिसके कारण वैधता खत्म होने से पहले लाभार्थी अपना कार्ड बनवाने या वैधता बढ़वाने के लिए पॉलीक्लीनिक के चक्कर काट रहे थे। ऐसे में ईसीएचएस सेंट्रल आर्गेनाइजेशन ने इस स्लिप्स की वैधता को 31 दिसंबर तक बढ़ाते हुए कहा है कि अब लाभार्थियों को पॉलीक्लीनिक आने की कोई जरूरत नहीं है।
