-
Advertisement
Haryana में टिड्डी अटैक: दिल्ली में High Alert के बीच बुलाई गई आपात बैठक
गुरुग्राम/दिल्ली। हरियाणा (Haryana) में लाखों की संख्या में टिड्डी दलों ने हमला (Locust Attack) बोला है। बतौर रिपोर्ट्स, सूबे के गुरुग्राम और फरीदाबाद में टिड्डी दल ने जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग समूहों में टिड्डियों का दल अब गुरुग्राम और फरीदाबाद पहुंच चुका है, जिससे यहां के किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार आज सुबह गुरुग्राम (Gurugram) में टिड्डी दल नजर आया। जिन्हे देखकर लोगों ने हॉर्न, थाली और ताली बजाई। जिससे इन्हें भगाया जा सके। वहीं गुरुग्राम में टिड्डियों का दल पहुंचने के बाद दिल्ली की ओर इनके बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में संभावित खतरे को देखते हुए दिल्ली के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी हाई अलर्ट (High Alert) जारी किया गया है।
दिल्ली के श्रम और विकास मंत्री गोपाल राय ने बुलाई आपात बैठक
https://twitter.com/Resolute_Ken/status/1276777579626848256
राष्ट्रीय राजधानी में संभावित टिड्डी हमले को लेकर दिल्ली के श्रम और विकास मंत्री गोपाल राय ने आज एक आपात बैठक (Emergency Meeting) बुलाई है। विकास सचिव, संभागीय आयुक्त, कृषि निदेशक और जिला मजिस्ट्रेट भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि टिड्डी दल देश के अनेक हिस्सों में कहर मचा चुका है। हालांकि कहा जा रहा है कि फिलहाल इनके राष्ट्रीय राजधानी का रुख करने के आसार नहीं है।
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच Pakistan श्रद्धालुओं के लिए फिर खोलेगा करतारपुर कॉरिडोर
करीब दो किलोमीटर में फैले टिड्डी दल उपनगरीय शहर को पार करते हुए दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर पहुंचे लेकिन दिल्ली का रुख नहीं किया। मिली जानकारी के अनुसार इस बार टिड्डियां समय से पहले आई हैं और इसका कारण मौसम का शुष्क होना भी है। पहले के मुकाबले इस बार यह अधिक ताकतवर और इनकी संख्या बहुत अधिक है। यह सुबह 10 बजे के आस-पास अपना स्थान बदलती हैं और फसलों को बर्बाद करने के साथ-साथ पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इसको लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
